छत्तीसगढ़ में फिर बरसी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ मानसून बारिश अलर्ट को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। प्रदेश में मानसून की दोबारा वापसी से झमाझम बारिश हो रही है। राज्य के रायपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर और दुर्ग जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बिजली गिरने और भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।सरगुजा संभाग में दो दिन अच्छी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *