अब तिलहन, दलहन किसानों को भी मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन की कृषक उन्नति योजना का लाभ अब सिर्फ धान उत्पादकों तक सीमित नहीं रहेगा। योजना में तिलहन, दलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, और कपास जैसे फसल उत्पादक किसान भी शामिल किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन की कृषक उन्नति योजना का लाभ अब सिर्फ धान उत्पादकों तक सीमित नहीं रहेगा। योजना में तिलहन, दलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, और कपास जैसे फसल उत्पादक किसान भी शामिल किए गए हैं।

बिलासपुर के उप संचालक कृषि, पीडी हथेश्वर ने जानकारी दी कि कोदो, उड़द, अरहर के बीज किसानों के लिए समितियों में उपलब्ध हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे विकासखंड कार्यालय या अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारी से संपर्क कर योजना का पूरा लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *