रजत जयंती वर्ष में विपक्ष का संयम, बिजली दर विवाद पर CM साय का बयान सराहनीय

बिजली दर विवाद विधानसभा में बड़ा मुद्दा बना, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष में विपक्ष ने संयम का परिचय दिया। बिजली दर में वृद्धि पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव भले ही अध्यक्ष ने अस्वीकार किया, लेकिन विपक्ष ने शालीनता दिखाई।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने विषय को गंभीरता से लिया।सत्तापक्ष के विधायक मेज थपथपाकर उनके वक्तव्य का समर्थन करते नजर आए। विधायकों ने बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर की देरी और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं भी गिनाईं। मुख्यमंत्री ने बताया कि केवल 1.89% की मामूली बढ़ोतरी की गई है और कृषि पंपों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *