छत्तीसगढ़ के मल्लखंभ कलाकार रोमानिया में दिखाएंगे हुनर.

छत्तीसगढ़ के आदिवासी मल्लखंभ कलाकार अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना हुनर दिखा रहे हैं। कांकेर के नरेंद्र गोटा और नारायणपुर के फूलसिंह नेताब रोमानिया के बुखारेस्ट में आयोजित द टिकट रियलिटी शो के पहले सीजन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह शो अगस्त से दिसंबर तक चलेगा और इसमें कई चुनौतीपूर्ण राउंड शामिल हैं। नरेंद्र और फूलसिंह अपनी अद्वितीय कला से भारत का नाम रौशन करेंगे।

दोनों कलाकार इंडिया गॉट टैलेंट सीजन-10 की विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनके मल्लखंभ कौशल ने राष्ट्रीय मंच पर खूब प्रशंसा बटोरी थी।

रोमानिया में उनका यह प्रदर्शन भारत की परंपरागत कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के इन हुनरबाजों ने साबित किया है कि उनके कड़ी मेहनत और समर्पण से सीमाओं को पार कर भारत का नाम दुनिया में चमकाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *