रायपुर रेलवे स्टेशन में टीटीई देंगे मोबाइल से टिकट, लंबी लाइनें होंगी कम

रायपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं होगी। डीआरएम ने पांच टीटीई स्टाफ को मोबाइल यूटीएस टिकटिंग उपकरण दिए हैं। अब टीटीई स्टेशन पर ही यात्रियों को मोबाइल से सीधे टिकट उपलब्ध कराएंगे।हालांकि, यह सुविधा केवल टिकट काउंटर के पास ही उपलब्ध होगी। ट्रेन में या प्लेटफार्म पर इस सुविधा का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि इस सुविधा से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्रालय ने अनारक्षित केंद्र को भविष्य में आरक्षण केंद्र में मर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आने वाले दिनों में अनारक्षित टिकट केंद्र की जगह यात्रियों के लिए एटीवीएम मशीनें भी लगाई जाएंगी, जिससे टिकट लेने की प्रक्रिया और आसान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *