छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18237/18238 का हथबंद स्टेशन पर ठहराव पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
इस ट्रेन का हथबंद ठहराव कोविड-19 काल में वर्ष 2020 से स्थगित था, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था।
रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
सांसद अग्रवाल के सतत प्रयास और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप रेलवे अधिकारियों ने इस ठहराव को फिर से लागू करने के निर्देश दिए।
अब छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस हथबंद स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उनका सफर आसान और सुविधाजनक बन जाएगा।
इस पहल से क्षेत्रीय यात्रियों को विशेष रूप से बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा की असुविधा कम होगी।