रायपुर। छत्तीसगढ़ के सात राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। इसका आदेश आज गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने जारी किया। अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त IPS पदों पर नियुक्त किया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी। चयन समिति की बैठक 6 अगस्त 2025 को हुई थी और उसी बैठक में इन अधिकारियों की IPS पदोन्नति की सिफारिश की गई।
आईपीएस बनने वाले अधिकारी
- पंकज चंद्रा
- भावना पांडेय
- विमल कुमार बाईस
- हरीश राठौर
- वेदव्रत सिरमौर
- राजश्री मिश्रा
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को IPS पदोन्नति से संबंधित सभी अधिकार और कर्तव्य सौंपे गए हैं। इस पदोन्नति से राज्य पुलिस में अनुभव और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत होने की उम्मीद है।