बिलासपुर में खेलते समय 13 साल के बच्चे की 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता बच्चे को बचाने आए तो झुलस गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बाढ़ और आपदा राहत की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह से फोन पर चर्चा कर राहत कार्यों की प्रगति जानी।
राजस्व सचिव ने बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर रहा है। लोहंडीगुड़ा के ग्राम मांदर से 21 ग्रामीण सुरक्षित निकाले गए। हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से और लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर रहे और राहत कार्यों में कोई शिथिलता न हो। सभी कलेक्टरों को निचले इलाकों में लोगों को सतर्क करने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।