दंतेवाड़ा जिले में गीदम पुलिस ने एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेज बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलें बेचता था।
वाहन चेकिंग के दौरान 24 जुलाई को बिना दस्तावेज वाली स्प्लेंडर बाइक पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि बाइक चोरी के इस रैकेट में तीन आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन नाहटा, कैलाश निषाद और रिज्जू केजे के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों के कब्जे से कुल पांच बाइक जब्त की हैं। इनमें दो बुलेट, दो स्प्लेंडर और एक पल्सर शामिल है।
इन बाइकों की कुल अनुमानित कीमत 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी बाइकों की बिक्री के लिए फर्जी आरसी बुक और नकली नंबर प्लेट का उपयोग करते थे। ग्राहक को झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराएं 73/2025 धारा 285, 303(2), 317(2), 336, 340(2), 345(2)(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, निरीक्षक विजय पटेल और गीदम थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।