उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई। इस हादसे में 8 महीने की बच्ची समेत 4 की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिजनौर, उत्तर प्रदेश: शुक्रवार रात बिजनौर जिले में एक भयावह सड़क हादसा हुआ। नहटौर थाना क्षेत्र के नौगांवा इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में 8 महीने की बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया।