कबीरधाम जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले में पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे गुटखा और च्युइंग तंबाकू की बड़ी खेप जब्त की है.मिली जानकारी के अनुसार थाना कुकदूर की टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान दिल्ली-पंजाब-आसाम रोड लाइंस से चल रहे एक संदिग्ध ट्रक (HR 55 AK 9119) को रोका।तलाशी लेने पर ट्रक में बिना वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में पान मसाला और तंबाकू उत्पाद पाए गए.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
आरोपी के पास कुल मिलाकर करोड़ो रूपए के अविगढ़ सामान पाए गए. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है यह कार्रवाई अवैध व्यापार के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता को दर्शाती है। मामले की जांच गहराई से की जा रही है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है