भाटापारा अब नकली सामानों का गढ़ बनता जा रहा है और बाजार में डुप्लीकेट उत्पादों की भरमार देखने को मिल रही है। यहां के कई दुकानों पर रोजमर्रा में उपयोग होने वाले नकली सामान खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इन सामानों में सजने-संवरने से जुड़ी वस्तुएं और अन्य नकली उत्पाद भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कोर्ट से आए कुछ वकील और कानून विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में शहर की दुकानों की जांच की। इस दौरान कई संदिग्ध दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
स्थानीय व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप मच गया है क्योंकि प्रशासन अब नकली सामान की बिक्री को लेकर और सख्त रवैया अपना सकता है। व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसे सामान की बिक्री जारी रही तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाटापारा के बाजार में फैली इस स्थिति से यह स्पष्ट है कि नकली सामानों का व्यापार केवल ग्राहकों को धोखा नहीं देता बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाता है। प्रशासन की आगामी कार्रवाई से उम्मीद है कि बाजार से नकली उत्पादों की सप्लाई पर जल्द लगाम लगेगी।