अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव की घोषणा की है।
शीत ऋतु के आगमन को देखते हुए 23 अक्टूबर से नई समय सारिणी लागू कर दी गई है। अब श्रद्धालु सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भगवान रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, शरद ऋतु की शुरुआत के साथ ही आरती और भोग के समय में परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत, दोपहर में भोग आरती और विश्राम के लिए मंदिर के पट 12:30 बजे से 1:00 बजे तक बंद रहेंगे।
रामलला की मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे होगी, जबकि श्रृंगार आरती का समय बढ़ाकर 6:30 बजे कर दिया गया है।
अब दर्शन मार्ग सुबह 7:00 बजे से खुलेगा और रात 9:15 बजे तक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। शयन आरती रात 9:30 बजे संपन्न होगी, जिसके बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
🕰️ नई समय सारिणी (Ram Mandir New Schedule):
- सुबह 4:30 बजे – मंगला आरती
- सुबह 6:30 बजे – श्रृंगार आरती
- सुबह 7:00 बजे – दर्शन प्रारंभ
- दोपहर 12:00 बजे – भोग आरती (डी-वन प्रवेश बंद)
- दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक – मंदिर के पट बंद
- दोपहर 1:00 बजे – दर्शन पुनः प्रारंभ
- रात 9:00 बजे – डी-एक से प्रवेश बंद
- रात 9:15 बजे – दर्शन समाप्त
- रात 9:30 बजे – शयन आरती और कपाट बंद