शबरी कार सेवा: माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने जनआंदोलन की शुरुआत
जांजगीर-चांपा, 4 जनवरी 2026/जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण की संयुक्त पहल “शबरी कार सेवा” का आज शुभारंभ किया गया। स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान की शुरुआत स्वच्छता सेनानी अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ की गई।अभियान में पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय,…