Air India Flight की Emergency Landing, बम की धमकी से मचा हड़कंप

फुकेट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 को बम की धमकी के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग। सभी यात्री सुरक्षित।

Air India की फ्लाइट AI 379 को उस समय आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा जब उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह फ्लाइट थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, जिसमें कुल 156 यात्री सवार थे। टेकऑफ़ के कुछ देर बाद ही बम की सूचना मिलने पर विमान को वापस फुकेट एयरपोर्ट लाया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें फ्लाइट से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।


Air India पहले क्रैश, अब बम की धमकी से दहशत

यह घटना ऐसे समय पर हुई जब एक दिन पहले ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी, जिसमें 242 में से 241 लोगों की मौत हुई थी। लगातार दो घटनाओं ने लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल बना दिया है।


उड़ान के दौरान मिला अलर्ट

AI 379 ने जैसे ही फुकेट से उड़ान भरी, तभी कंट्रोल सेंटर को धमकी भरा मैसेज मिला। इसके बाद फ्लाइट ने अंडमान सागर के चारों ओर कई चक्कर लगाए और फिर वापस लौटकर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बम स्क्वाड को तैनात किया गया, लेकिन अब तक धमकी की पुष्टि नहीं हुई है।


क्या ईरान-इज़राइल युद्ध है कारण?

इज़राइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर गहरा असर डाला है। दोनों देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और परमाणु ठिकानों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग को फिलहाल सीधे तौर पर इससे जोड़ने की पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें – बचपन का सपना पूरा कर बनी थी एयर होस्टेस, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में

RCB के जश्न में मची भगदड़! अचानक ऐसा क्या हुआ कि 11 लोग लौटे ही नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *