अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, सम्मान के साथ अंतिम विदाई आज

अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो DRG जवान शहीद हो गए। नारायणपुर में आज उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

अबूझमाड़ मुठभेड़ में DRG के 2 जवान शहीद, सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक 27 नक्सली ढेर हो गए हैं। अबूझमाड़ के बोटेर में बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस नक्सलियों के बीच हुए इस मुठभेड़ में नक्सल संगठन महासचिव बसवु राजू उर्फ गगना भी मारा गया है। इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान नारायणपुर डीआरजी जवान खोटलु राम कोर्राम निवासी भटबेडा शहिद हो गए थे।

बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद जवान वापस ओरछा थाना लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार की शाम 7 बजे नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से बीजापुर डीआरजी का जवान रमेश हेमला गंभीर रूप से घायल होने के कारण शहीद हो गया। इस तरह अबूझमाड़ के बोटेर में हुए मुठभेड़ में अब तक 2 जवान शहीद हुए है।

अबूझमाड़ ऑपरेशन अभियान के दौरान कल शाम लगभग 7 बजे DRG बीजापुर का जवान रमेश हेमला आईईडी की चपेट में आकर मौके पर शहीद हो गयाl इसके पहले नक्सली हमले का सामना करते हुए नारायणपुर जिले के औरचा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेडा निवासी, उम्र 38 वर्ष, डीआरजी टीम के सदस्य खोटलूराम कोर्राम भी शहीद हो गए।

मुठभेड़ में शहीद हुए DRG के वीर जवानों को आज दोपहर 12:00 बजे, रिज़र्व पुलिस लाइन, नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा। शहीदों का पार्थिव शरीर जिला नारायणपुर मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी l

यह भी पढ़ें – Cannes 2025 में दिखी हैरान कर देने वाली चीज, PM मोदी को लेकर छा गई

दरिंदगी की 7 सालों की दास्तां: बेटी को पढ़ने के लिए मालिक के पास भेजा पिता, बनी हवस की शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *