छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग का बड़ा अवसर सामने आया है। मेसर्स साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) बिलासपुर और केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) रायपुर ने मिलकर कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के तहत 1000 जरूरतमंद युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की तैयारी की गई है।
यह फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रम पूरी तरह आवासीय होगा, जिसमें प्रशिक्षण के साथ रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों को हर महीने छात्रवृत्ति भी दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार यह फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रम बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले के युवाओं के लिए उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार योग्य बनाना है।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को आधुनिक तकनीकी कोर्स सिखाए जाएंगे, जिससे उन्हें निजी कंपनियों और उद्योगों में बेहतर नौकरी के अवसर मिल सकें। सरकार और संस्थानों की यह पहल युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
इन तकनीकी कोर्स में दी जाएगी ट्रेनिंग
इस फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत कई तकनीकी पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। इनमें मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग, प्लास्टिक एक्सट्रूजन, टूल रूम, CNC लेथ और CNC मिलिंग जैसे कोर्स शामिल हैं।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी मदद की जाएगी। यही वजह है कि यह फ्री ट्रेनिंग कार्यक्रम बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है। तकनीकी दक्षता हासिल करने के बाद युवाओं को उद्योगों में सीधे रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन और काउंसलिंग संबंधी जानकारी के लिए सिपेट के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
- नीरज कुमार – 9993788497
- गेंदा लाल दीवान – 9589566641
युवाओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
- पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण
- मुफ्त आवास और भोजन
- प्रतिमाह छात्रवृत्ति
- रोजगार सहायता
- उद्योग आधारित तकनीकी प्रशिक्षण
यह भी पढ़ें – SC में नई डिजिटल क्रांति: ‘वन केस डेटा’ सिस्टम से आसान होगी केस ट्रैकिंग
ईनामी नक्सली लक्ष्मी ने किया सरेंडर, 5 लाख का इनाम था घोषित
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना