पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ। कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जा रहे इस आयोजन में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मंच से प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं के प्रति विशेष सम्मान और आत्मीयता देखने को मिली, जिसने समारोह को और भी चर्चित बना दिया। सोशल मीडिया पर भी समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
PM मोदी के दंडवत प्रणाम और शुभेंदु अधिकारी के पैर छूने की चर्चा
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे भावुक और प्रतीकात्मक पल देखने को मिले, जिन्होंने पूरे आयोजन को खास बना दिया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।
वहीं समारोह स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर पीएम मोदी ने दंडवत प्रणाम कर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। भाजपा समर्थक इसे संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का संदेश बता रहे हैं।
इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु और निशिथ प्रमाणिक शामिल हैं। माना जा रहा है कि नई सरकार राज्य में संगठन विस्तार, विकास और प्रशासनिक बदलाव पर विशेष फोकस कर सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में बढ़ सकते हैं बिजली के दाम: जून से नए टैरिफ लागू होने के संकेत
Kerala elections के बाद गंभीर मंथन, विधायकों की राय ज़रूरी
वियतनाम राष्ट्रपति तो लाम का भारत दौरा: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी संग वार्ता