रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला ऑनलाइन ठगी मामला सामने आया है। शेयर मार्केट में डबल मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से 17 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की गई। आदर्श नगर निवासी सूरज कुमार घोष को वॉट्सअप पर शेयर एप से निवेश करने का झांसा दिया गया।
आरोपी ने ‘आनंद राठी शेयर एप’ के जरिए निवेश करवाया और कई किस्तों में 23 जून से 8 जुलाई तक रुपए ठग लिए। जब पीड़ित ने मुनाफा जानने के लिए संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला। अब उसे ठगी का एहसास हुआ।पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।