मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – राज्यपाल

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 13 मई 2025/ राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी. आर. प्रसन्ना, संचालक छत्तीसगढ प्रशासनिक अकादमी टी सी महावर, प्रशिक्षण निदेशक सीमा सिंह सहित परिवीक्षाधीन अधिकारी फड़तरे अनिकेत अशोक सहायक कलेक्टर जशपुर, अरविंद कुमारन टी. सहायक कलेक्टर बिलासपुर, अक्षय डोसी सहायक कलेक्टर रायगढ़, क्षितिज गुरभेले सहायक कलेक्टर कोरबा और विपिन दुबे सहायक कलेक्टर जिला बस्तर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- रायपुर : अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने की सराहना: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बताया क्रांतिकारी कदम

शिवनाथ एक्सप्रेस में 56 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *