टीएस सिंहदेव के बंगले में चोरी, हाथी की मूर्ति पर हाथ साफ.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में चोरी हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उनके कोठीघर परिसर में मंगलवार रात की है। चोर बंगले के बरामदे में रखी पीतल से बनी 15 किलो वजनी हाथी की मूर्ति चुराकर फरार हो गए। बंगले में उस समय केवल सुरक्षाकर्मी और घरेलू कर्मचारी ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह मूर्तियाँ घर के रिनोवेशन के दौरान बरामदे में लगाई गई थीं।

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बंगले में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *