छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है जिससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बारिश के अभाव में घरों में कूलर और एसी फिर से चालू हो गए हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में अभी कोई मजबूत बारिश लाने वाला सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस कारण प्रदेश में उमस और गर्मी का असर बना हुआ है।