राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ OTT रिलीज डेट आउट,

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टोस्टर’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिससे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। खास बात यह है कि यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

मेकर्स ने हाल ही में एक दिलचस्प वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ‘टोस्टर’ 15 अप्रैल को Netflix पर स्ट्रीम होगी। वीडियो में राजकुमार राव अपने खास अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट, किरदार और कास्ट से जुड़ी जानकारी साझा करते नजर आते हैं। उनका यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म में राजकुमार राव ‘रमाकांत’ नाम के एक कंजूस व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी में हास्य का मुख्य केंद्र है। मेकर्स ने इसे “जबर-टोस्ट कॉमेडी” बताया है, जिससे साफ है कि फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

‘टोस्टर’ सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि प्रोडक्शन के मामले में भी खास है। इस फिल्म को राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। वीडियो में भी दोनों के इस सहयोग की झलक देखने को मिलती है, जहां राजकुमार एक अलग अंदाज में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आते हैं।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा फराह खान, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरण सिंह, सीमा पाहवा और जितेंद्र जोशी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है।

कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट के चलते ‘टोस्टर’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि OTT पर रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *