भारत में दोगुनी कीमत पर लॉन्च हुई Tesla Model Y SUV, जानिए खासियत और डिलीवरी डिटेल्स

भारत के ऑटो सेक्टर में एक ऐतिहासिक कदम रखते हुए Tesla Model Y India Launch अब आधिकारिक हो चुका है। दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों के लिए मशहूर टेस्ला ने आज भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV मॉडल Y को लॉन्च कर दिया है।

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के नेतृत्व वाली यह कंपनी भारत के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में अब अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। मुंबई में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन के साथ, टेस्ला ने Model Y को दो वेरिएंट्स में पेश किया है – Rear-Wheel Drive (RWD) और Long Range AWD

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्चिंग इवेंट में हिस्सा लिया और कहा, “जिस टेस्ला कार का हम वर्षों से इंतजार कर रहे थे, वह आज भारत की सड़कों पर उतर गई है।”

भारत में Tesla Model Y की कीमत और वेरिएंट:

  • RWD वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत ₹61.95 लाख है, जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख रखी गई है।
  • AWD (Long Range) वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत ₹69.15 लाख है, और एक्स-शोरूम कीमत ₹67.89 लाख है।

अमेरिका के मुकाबले भारत में कितनी महंगी?

टेस्ला Model Y की अमेरिकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹32 लाख से शुरू होती है, जबकि भारत में वही मॉडल लगभग ₹62 लाख में उपलब्ध है। मतलब भारत में यह कार अमेरिका और चीन के मुकाबले लगभग दोगुनी कीमत पर लॉन्च हुई है।

वैरिएंटभारत में कीमतअमेरिका में कीमतअंतर
RWD₹61.95 लाख₹32 लाख₹27.89 लाख अधिक
AWD₹69.15 लाख₹35 लाख₹32.89 लाख अधिक

Tesla Model Y की रेंज और फीचर्स:

  • यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक चल सकती है।
  • यह कार पूरी तरह से EV इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है और शहरों में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *