Chhattisgarh Crackdown: फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ सरकार ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण का लाभ लेने वालों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया है। राजधानी रायपुर में आयोजित उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक में 17 गंभीर मामलों की सीधी सुनवाई की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग…