खाद की कमी पर गरियाबंद में किसानों का प्रदर्शन, 3 दिन में सप्लाई नहीं हुई तो करेंगे हाईवे जाम.
गरियाबंद जिले के आदिवासी ब्लॉक मैनपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों की मांग है कि यूरिया, डीएपी और पोटाश की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई…