खाद की कमी पर गरियाबंद में किसानों का प्रदर्शन, 3 दिन में सप्लाई नहीं हुई तो करेंगे हाईवे जाम.

गरियाबंद जिले के आदिवासी ब्लॉक मैनपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।

मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों की मांग है कि यूरिया, डीएपी और पोटाश की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई तुरंत की जाए।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि 3 दिनों में खाद का वितरण शुरू नहीं हुआ तो नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।
किसानों ने खाद की कालाबाजारी का भी मुद्दा उठाया और कहा कि खुलेआम तीन गुना दाम पर खाद बेचा जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।

इस दौरान मैनपुर थाना प्रभारी और प्रशासन की पहल से किसान चक्का जाम स्थगित करने पर सहमत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *