तुर्किये और इजराइल का सीरिया पर हमला

तुर्किये ने सीरिया के उत्तरी इलाके पर कब्जा किया,

सीरिया पर तुर्किये, अमेरिका और इजराइल के हमले तेज

सीरिया: असद सरकार के पतन के बाद बाहरी देशों के हमले तेज हो गए हैं। तुर्किये के रिबेल फोर्स ने उत्तरी इलाके में मनबिज पर कब्जा कर लिया है। कुर्दिश सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स (SDF) ने 2016 में ISIS को हराकर मनबिज को नियंत्रित किया था।

तुर्किये और अमेरिका के बीच समझौता
SDF की हार के बाद कुर्द लड़ाकों को सुरक्षित निकालने के लिए तुर्किये और अमेरिका ने समझौता किया। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोगन ने इस सफलता को आतंकियों के सफाए की दिशा में बड़ी जीत बताया।

इजराइल का दमिश्क पर हमला
इजराइल ने दमिश्क के पास 100 से अधिक मिसाइल हमले किए। इजराइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने बताया कि इन हमलों का उद्देश्य हथियारों के ठिकानों को नष्ट करना है। पश्चिमी देशों को आशंका है कि इन ठिकानों पर रासायनिक हथियार छिपाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *