मुंगेली : स्कूल की छत गिरने से दो छात्राएं घायल.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली विकासखण्ड में बरदुली गांव की प्राथमिक शाला में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे दो छात्राएं घायल हो गईं।

इस हादसे में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली हिमांचुका दिवाकर के सिर पर गंभीर चोट आई है और खून बहने लगा। वहीं, दूसरी छात्रा हंसिका दिवाकर को भी चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद दोनों बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जर्जर भवनों की खुली पोल

यह हादसा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए मरम्मत और भवन सुरक्षा के दावों की सच्चाई उजागर करता है। प्राथमिक शाला की छत जर्जर होने के बावजूद मरम्मत नहीं की गई, जिससे यह स्थिति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *