दुर्ग में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों ने मौके पर मालिक से पूछताछ करते हुए लेनदेन और मनी ट्रेल से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।
इसी बीच, महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने IPS अभिषेक पल्लव के आवास पर भी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की पड़ताल की। यह छापेमारी चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मामले में राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। खबर लिखे जाने तक रेड जारी थी और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।