सरगुजा के मैनपाट में पत्नी ने पति की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा के मैनपाट में पुलिस ने हत्या आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया।

सरगुजा के मैनपाट में अवैध संबंध के शक में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या की। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

सरगुजा। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर में अवैध संबंध के शक और घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने पति की हत्या कर दी। घटना 24 दिसंबर की रात की है, जब नईहारो मांझी (22) ने अपने पति बली राम मांझी (26) पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, पति बली राम अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था। घटना की रात दोनों ने साथ में शराब पी और इसी दौरान विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान नईहारो ने गुस्से में कुल्हाड़ी से बली राम के गले और कनपटी पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण बली राम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद नईहारो मांझी भाग गई और पुलिस को 25 दिसंबर को हत्या की सूचना मिली। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी नईहारो मांझी को तीन दिन बाद मैनपाट के ग्राम कंडराजा में एक ग्रामीण के घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पति के मारपीट और दूसरी शादी की धमकी का जिक्र किया। पुलिस ने नईहारो मांझी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *