पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को नैक से ए प्लस ग्रेड, प्रदेश में बढ़ा गौरव.

रायपुर में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने इतिहास रचते हुए नैक से ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

कुलपति प्रोफेसर सच्चिदांनद शुक्ला ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को नैक द्वारा प्रदान की गई ए प्लस ग्रेड की आधिकारिक प्रति सौंपी। राज्यपाल ने कहा कि इस सफलता से अन्य विश्वविद्यालयों को भी गुणवत्ता सुधार की प्रेरणा मिलेगी।

रविशंकर विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय विश्वविद्यालय बन गया है जिसे सामान्य श्रेणी में ए प्लस ग्रेड हासिल हुआ। यह उपलब्धि राज्यपाल रमेन डेका के सतत मार्गदर्शन और समीक्षाओं का परिणाम है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी संचालक प्रोफेसर आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रोफेसर अंबर व्यास भी उपस्थित रहे। कुलपति ने इस सम्मान को राज्य और विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का नतीजा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *