राजपुर में 35 हाथियों का आतंक, NH-343 के पास मचा हड़कंप; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में 35 हाथियों का एक बड़ा झुंड पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के पास घूम रहा था, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। इस दल में 4 शावक भी शामिल हैं।

वन विभाग की टीम ने हाथियों को NH-343 से दूर खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास किए, हालांकि उनके आक्रामक व्यवहार के कारण यह अभियान काफी मुश्किल रहा। आखिरकार टीम उन्हें जंगल की ओर मोड़ने में सफल रही और फिलहाल वे दुप्पी गांव के जंगल में मौजूद हैं।

रेंजर महाजन साहू ने बताया कि अभी तक कोई नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *