छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, सभी जिलों में तय हुए मुख्य अतिथि.

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सूची जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

सूची के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा, दयालदास बघेल गरियाबंद, केदार कश्यप बालोद, लखन लाल देवांगन कारवा, श्याम बिहारी जायसवाल जशपुर, ओ.पी. चौधरी रायगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर और टंकराम राम वर्मा जांजगीर-चांपा में तिरंगा फहराएंगे।

सांसदों में बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार, विजय बघेल बेमेतरा, संतोष पाण्डेय कवर्धा, चिंतामणी महाराज बलरामपुर, रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, राधेश्याम राठिया सारंगढ़, कमलेश जांगड़े शक्ती, महेश कश्यप बीजापुर, भोजराज नाग कांकेर और देवेंद्र प्रताप सिंह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में ध्वजारोहण करेंगे।

विधायकों में पुन्नूलाल मोहले मंगेली, धरमलाल कौशिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अमर अग्रवाल कोरिया, अजय चंद्राकर धमतरी, रेणुका सिंह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, लता उसेंडी कोंडागांव, विक्रम उसेंडी नारायणपुर, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंटागढ़ चौकी, किरण देव दंतेवाड़ा और धरमजीत सिंह सुकमा में मुख्य अतिथि रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि समारोह को गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाए। इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का विशेष आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *