राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन, भव्य परिसर तैयार

छत्तीसगढ़ को इस बार राज्योत्सव के मौके पर एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर में 52 एकड़ क्षेत्र में बन रहा नया विधानसभा भवन तैयार होने की अंतिम कगार पर है। इस भवन की क्षमता प्रदेश की वर्तमान 90 सीटों से भविष्य की 200 सीटों तक बढ़ा दी गई है, जिससे आने वाले वर्षों की जरूरतें भी पूरी होंगी। साथ ही 500 दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण भी हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने हाल ही में कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सितंबर तक निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। भवन में तीन विंग बनाए जा रहे हैं— A विंग में विधानसभा सचिवालय, B विंग में सदन, मुख्यमंत्री व अध्यक्ष के कार्यालय, और C विंग में उपमुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के कार्यालय होंगे। भवन परिसर में 700 वाहनों की पार्किंग, दो सुंदर सरोवर और सांस्कृतिक स्थापत्य शैली का समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकार्पण हेतु आमंत्रित किया गया है और उनके करकमलों से भवन का उद्घाटन प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *