जगदलपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत सहायक इलेक्ट्रीशियन और ऑटोमोटिव सर्विस टेक्नीशियन (वाहन रिपेयर) में निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए 20 नवम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, हालांकि भोजन की व्यवस्था आवेदकों को स्वयं करनी होगी। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक आरा मिल इकाई, गीदम रोड, जगदलपुर स्थित अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र से कार्यालयीन समय में निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।