संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा, टोली बैठक और शाखा कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। टिकरापारा, बोरिया और रायपुर के कार्यक्रमों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अपने छह दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरे के तहत वे विभिन्न टोली बैठकों और शाखा कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। यह दौरा संगठन के कार्यों की समीक्षा और विस्तार के लिए अहम माना जा रहा है।
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज, 28 दिसंबर, को वे टिकरापारा नगर की सांय शाखा में भाग लेंगे, जिसका आयोजन बोरिया स्थित शंकर साहू के निवास पर होगा। यह कार्यक्रम संघ के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का अवसर प्रदान करेगा।
कल, 29 दिसंबर, को डॉ. भागवत प्रातः शाखा में उपस्थित होंगे। यह बैठक मनमोहन सिंह के निवास पर होगी। इसके बाद वे रतन चक्रधर के निवास पर भोजन करेंगे। 30 दिसंबर को वे जागृति मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों के लिए समय बिताएंगे।
31 दिसंबर को डॉ. भागवत टोपलाल वर्मा के निवास पर भोजन करेंगे। इस दौरान वे संघ के प्रमुख मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। दौरे का समापन 1 जनवरी 2025 को होगा, जब वे दोपहर के समय रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।
यह दौरा संघ के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।