लोकभवन में ई-लाइब्रेरी उपयोग पर प्रशिक्षण आयोजित

Raipur स्थित लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र में लोकभवन की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि ई-लाइब्रेरी के माध्यम से कानून संबंधी पुस्तकें, अधिनियम एवं विभिन्न कमेंट्री सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध है।

यह सुविधा मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप पर सुलभ है। उपयोगकर्ता सामग्री को ऑफलाइन पढ़ सकते हैं, नोट्स तैयार कर सकते हैं, टेक्स्ट को हाईलाइट कर सकते हैं तथा सर्च और प्रिंट जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में विधिक संदर्भ सामग्री की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *