कोरबा वाटरफॉल बना जानलेवा, पिकनिक पर गए युवक की मौत

कोरबा जिले में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। केसला घाट वाटरफॉल पिकनिक स्थल पर युवक डूब गया। रामपुर निवासी 33 वर्षीय जफर खान अपने दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था और वाटरफॉल में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में गहराई तक समा गया, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।

बालको थाना क्षेत्र की यह घटना स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से खोजबीन के बाद सामने आई। सोमवार सुबह गोताखोरों ने शव बरामद किया। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली रही। स्थानीय प्रशासन ने सभी पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *