ND vs AUS T20: भारत की शानदार जीत

भारत ने कैरारा में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब आखिरी मुकाबला आठ नवंबर को खेला जाएगा, जहां भारत सीरीज 3-1 से अपने नाम करने की कोशिश करेगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई, जो घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय का उनका दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।

टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट, जबकि अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया इससे पहले 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में 111 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस जीत के साथ भारत ने न केवल सीरीज में बढ़त बनाई, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घर पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक डिफेंड करने का कारनामा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *