छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नया आकर्षण जुड़ रहा है। बैकुंठपुर के झुमका जलाशय में अब हाउस बोट की सवारी का आनंद मिलेगा। यह हाउस बोट जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर स्थित डल झील की तर्ज पर तैयार की जा रही है।
करीब डेढ़ साल से हैदराबाद के कारीगर इस हाउस बोट को बना रहे हैं। यह डबल डेकर हाउस बोट 500 हेक्टेयर जल क्षेत्र में चलेगी, जिसमें दो कमरे, एक हॉल और ऊपर किचन की सुविधा होगी। एक साथ 50 से अधिक पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे।
हाउस बोट संचालन के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 13 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ठंड के मौसम से इसका संचालन शुरू किया जाएगा। इससे जिला प्रशासन को सालाना 18 लाख रुपये की आय होगी।