छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की नई सार्वजनिक छुट्टी — 21 अक्टूबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी गोवर्धन पूजा (21 अक्टूबर, मंगलवार) के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

गोवर्धन पूजा का पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धार्मिक परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों में इसे अत्यंत आस्था, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इसी सांस्कृतिक भावना को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने यह अवकाश घोषित किया है।

यह निर्णय राज्यवासियों को अपनी आस्था और परंपराओं के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *