गरियाबंद कलेक्टर ने देर से आने वालों अधिकारियों के लिए कड़ा कदम उठाया.

गरियाबंद। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने देर से दफ्तर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है। सोमवार को उन्होंने कलेक्टोरेट का मुख्य गेट समय पर बंद करवा दिया। यह कदम उन अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए उठाया गया, जो बार-बार समय की पाबंदी नहीं निभा रहे थे।

कलेक्टर उईके खुद समय के पाबंद हैं और प्रतिदिन सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच दफ्तर पहुंचते हैं। इसके बावजूद कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी देर से आने की आदत नहीं छोड़ रहे थे। पहले भी कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर नोटिस दिए थे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

सोमवार को जब एक बार फिर कई अधिकारी और कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे, तो कलेक्टर ने 10:30 बजे कलेक्टोरेट का गेट बंद करवा दिया। इस दौरान उन्होंने खुद स्थिति का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने साफ कहा कि यह अंतिम चेतावनी है। यदि आगे भी समय का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से समय की पाबंदी और दफ्तर में अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *