सीएसवीटीयू की फार्मेसी परीक्षा में पेपर लीक, 18 अगस्त की जगह अब 22 अगस्त को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) की 18 अगस्त को होने वाली फार्मेसी चौथे सेमेस्टर की फार्माकोलॉजी-1 परीक्षा पेपर लीक होने के कारण स्थगित कर दी गई है। सीएसवीटीयू के कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा ने पुष्टि की कि एमजे कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने 11 अगस्त को ही प्रश्नपत्र का पैकेट खोल दिया था, जबकि परीक्षा 18 अगस्त को निर्धारित थी।

लापरवाही में कॉलेज के प्रोफेसर और तीन गवाह शामिल थे जिन्होंने बिना जांच हस्ताक्षर किए। अब यह परीक्षा 22 अगस्त को होगी और खर्च की वसूली एमजे कॉलेज से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *