उड़ान से पहले सीएम साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी.

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रवाना होने वाले थे। लेकिन उड़ान भरने से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री साय वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं।

तकनीकी दल तुरंत हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गया है ताकि समस्या का समाधान कर उड़ान फिर से शुरू हो सके।

आज के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले थे। इसके बाद वे नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे।

इसके पश्चात महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति निर्धारित है। यहां उनके साथ 251 सिंदूर के पौधे रोपे जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *