छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तेज बारिश और तूफान

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, और अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और तेज तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। वहीं 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। जबकि बलरामपुर जिले में कई स्थानों पर भारी वर्षा देखी गई।

आज के मौसम की बात करें तो बिलासपुर और सरगुजा संभागों के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2°C और न्यूनतम 27°C रहने की संभावना जताई गई है, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.6°C रिकॉर्ड किया गया।

कल का पूर्वानुमान:

राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात और गरज-चमक के आसार भी बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *