मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला रेत उत्खनन को लेकर लिया गया।2019 और 2023 के पुराने रेत नियमों को रद्द कर “छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत नियम-2025” लागू किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक नीलामी, पर्यावरणीय सुरक्षा, और सख्त नियंत्रण की व्यवस्था की गई है।
खनिज निधि व्यय नीति में भी बदलाव कर दिया गया है। अब कम से कम 70% राशि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला-बाल कल्याण जैसे प्राथमिक क्षेत्रों पर खर्च की जाएगी।
कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण में सुधार लाते हुए हेक्टेयर आधारित दर लागू की जाएगी जिससे जमीन घोटालों पर अंकुश लगेगा।इसके साथ ही नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को 7.96 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। यहां एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट अकादमी बनेगी जो युवाओं को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में सहायक होगी।