छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज चैतन्य बघेल की याचिका पर सुनवाई, ईडी गिरफ्तारी को दी चुनौती

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। चैतन्य ने 5 अगस्त को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज हो चुकी थी। ईडी ने 18 जुलाई को भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापेमारी के दौरान चैतन्य को उनके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी कथित 2100 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ी है। वर्तमान में वे न्यायिक रिमांड में जेल में हैं और 18 अगस्त को फिर कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *