छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन से जुड़े अहम फैसलों को लेकर 21 जनवरी को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में संपन्न होगी।
सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और नीतिगत निर्णयों को लेकर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है।
बजट से पहले बैठक पर सबकी नजर
बजट सत्र से पहले होने के कारण इस बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि विकास कार्यों की गति बढ़ाने, नई योजनाओं को मंजूरी देने और चल रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। यह बैठक आगामी बजट की दिशा और प्राथमिकताओं का संकेत भी दे सकती है।
राज्य की आर्थिक प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है।