भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर सख्त मुख्यमंत्री साय, जीरो टॉलरेंस का ऐलान

छत्तीसगढ़ में जारी भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गई और चयन प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर…

Read More

कांगेर घाटी में मिली ‘ग्रीन गुफा’, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया प्राकृतिक रत्न

छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी घनी हरियाली, दुर्लभ वन्य जीवों और प्रसिद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है। अब इसी वन क्षेत्र में एक और अनूठी प्राकृतिक संरचना सामने आई है, जिसे “ग्रीन गुफा” नाम दिया गया है। यह गुफा अपनी हरी आभा और विशिष्ट जैविक संरचना के कारण देशभर के पर्यटकों के…

Read More

CG: बिलासा एयरपोर्ट रनवे विस्तार को मिलेगी रफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित चकरभाठा बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के रनवे विस्तार का कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से संबंधित 290 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 50 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जमा कर दी है। भूमि से जुड़ी…

Read More

शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त बनाने की शुरुआत

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण द्वारा “शबरी कार सेवा” जनआंदोलन का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत स्वच्छता सेनानी अभियान के अंतर्गत नदी-तट संरक्षण, सामूहिक श्रमदान और जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

शबरी कार सेवा: माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने जनआंदोलन की शुरुआत

जांजगीर-चांपा, 4 जनवरी 2026/जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा एवं नगर पंचायत शिवरीनारायण की संयुक्त पहल “शबरी कार सेवा” का आज शुभारंभ किया गया। स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान की शुरुआत स्वच्छता सेनानी अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ की गई।अभियान में पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय,…

Read More

स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण पड़ा महंगा,RERA ने ठोका जुर्माना

रायपुर की चर्चित आवासीय परियोजना ‘वॉलफोर्ट एलेन्सिया’ के प्रमोटर को स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण करना महंगा पड़ गया। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। रेरा में हुई सुनवाई के…

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल: बालिका आवासीय विद्यालय को मिले कम्प्यूटर

बालिकाओं की शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सरगुजा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, राजपुर कला (लखनपुर) की छात्राओं को पांच कम्प्यूटर प्रदान किए हैं। यह सहयोग राज्यपाल द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से किया गया है। राज्यपाल अपने हालिया सरगुजा प्रवास…

Read More

तेंदूपत्ता खरीद से पुलिस आयुक्त प्रणाली तक, सरकार के 10 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और प्रशासनिक विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा लाभ तेंदूपत्ता संग्राहकों, किसानों, उद्योग जगत और आम नागरिकों को मिलने वाला है। कैबिनेट ने वर्ष 2026 के लिए…

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका से विवेकानंद केन्द्र के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट

रायपुर स्थित लोकभवन में सोमवार को एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी मुलाकात देखने को मिली, जब राज्यपाल श्री रमेन डेका से विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विवेकानंद केन्द्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे सहित राज्य स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान केन्द्र द्वारा देशभर में…

Read More

CG में ED की बड़ी कार्रवाई, भूमि अधिग्रहण घोटाले पर छापेमारी

छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रायपुर से विशाखापट्टनम तक प्रस्तावित आर्थिक कॉरिडोर के तहत भूमि अधिग्रहण में मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है। आधिकारिक…

Read More